Wednesday, June 1, 2016

देश के कोने-कोने में बिखरी हैं जिंदा लाशें

सलीम अख्तर सिद्दीकी
23 साल बाद निसार रिहा हो गया। जिंदगी के 23 साल गर्क हो गए जेल की सीखचों के पीछे। सुरक्षा एजेंसियों ने झूठ-फरेब का सहारा लेकर न जाने कितने ह्यनिसारोंह्ण को दर-बदर कर दिया। उन्हें जिंदा लाश में तब्दील कर दिया। उनके परिवार को खत्म कर दिया। आर्थिक रूप से भी और सामाजिक रूप से भी। 90 के दशक में एक हवा चली थी। देखने निकलेंगे तो देश के कोने में कोने में निसार जैसी जिंदा लाशें मिल जाएंगी। आतंकवाद की। कहीं भी कोई आतंकवादी घटना घटी नहीं कि मुसलिम लड़कों को उठाकर जेल में ठूंसा जाने लगा। यह जांच किए बगैर कि वह उसमें शामिल था भी या नहीं? भयानक अत्याचार करके उनसे उस इकबालिया बयान पर साइन कराए जाते रहे, जो उसने दिया ही नहीं। निसार के साथ भी ऐसा ही किया गया। अदालतें आंख बंद करे इकबालिया बयान के आधार पर सजाएं देती रहीं। सुनवाई दर सुनवाई होती रहीं। आखिर में कई लोग 10, 15, 20 और 23 साल बाद जिंदा लाश बनकर रिहा होते रहे। उनकी रिहाई पर किसी ने प्राइम टाइम नहीं किया। एनडीटीवी करे तो वह वामपंथी हो जाता है। देशद्रोही हो जाता है। कई बदनसीब ऐसे भी रहे जो बेकसूर थे, लेकिन उन पर आतंकवादी का ठप्पा लगाकर दुनिया से रुखसत कर दिया गया। पुलिस को पता चल जाता था उनकी गढ़ी गई झूठी कहानी अदालत में नहीं टिक रही है। इसलिए उसे मार दिया गया। कहानी गढ़ ली जाती कि पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, मुठभेड़ में मारा गया। इस झूठ फरेब के बीच कोई यह मानने को तैयार नहीं था कि आतंकवाद का कोई दूसरा रंग भी हो सकता है। कई संघ कार्यकर्ता देश के विभिन्न शहरों में बम बनाने में चूक होने पर हुए धमाकों में मारे गए। शिनाख्त भी हो गई। उनके ठिकानों से मुसलिम वेशभूषा और नकली दाढ़ियां बरामद की गर्इं। लेकिन बात दबा ली गई। लेकिन जब साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित जैसे लोग मालेगाव धमाके में पकड़े गए, तो मालूम चला कि धमाके कोई हुजी, कोई इंडियन मुजाहिदीन या लश्कर नहीं कर रहा है। अभिनव भारत संस्था के अतिवादी लोग कर रहे हैं। वे आरएसएस से भी ज्यादा खतरनाक लोग हैं। इतने कि वे संघ परिवार को भी ह्यउदारह्ण मानते हैं। उनके इरादे खतरनाक थे। यह इत्तेफाक नहीं है कि जब से अभिनव भारत की पोल खुली है, तब से देश में धमाके नहीं होते। अब अभिनव भारत के लोगों पर भी एनआईए मेहरबान हो गई है। देर सवेर उनके अच्छे दिन भी आ ही जाएंगे।

No comments:

Post a Comment